टोल प्लाजा में गैस टैंकर में आग लगने से मृतकों की संख्या पहुंची पांच!
कौशांबी उत्तर प्रदेश

कौशांबी उत्तर प्रदेश- *कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के गंगा नदी पर बना पुल के टोल प्लाजा में 26 जून को गैस टैंकर में तेज रिसाव होने से अचानक टोल बूथ पर टक्कर होते ही गैस टैंकर में विकराल आग लग गई जिससे तमाम लोग गंभीर हालत में झुलस गए थे गैस टैंकर का ड्राइवर टैंकर में ही जल गया था जिससे उसकी हड्डियां बची थी इस घटना में गंभीर रूप से जले लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था धीरे-धीरे करके पांच लोगों की मौत हो चुकी है हादसा इतना भयंकर था कि कोई भी व्यक्ति मौके से भाग नहीं सका है अभी कई लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टोल प्रकरण में धर्मेंद्र दुबे उम्र 40 वर्ष पुत्र आत्मारमण दुबे निवासी नुहाव थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर की मृत्यु दिनांक 26 जून को हुई है आलोक सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पूरे भदौरिया थाना सालों रायबरेली की मृत्यु दिनांक 26 जून को हुई है अनिल बिंद उम्र 32 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी जरयु बिजुनियापुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज की मृत्यु दिनांक 30 जून को हुई है।

हीरामणि उम्र 29 वर्ष पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह निवासी.राजापुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली की मृत्यु दिनांक 02 जुलाई को हुई है कृष्णपाल मौर्या उम्र 32 वर्ष पुत्र पुष्पराज निवासी मेन रोड ललितपुर की मृत्यु दिनांक 02 जुलाई को हुई है अभी कई लोगों की हालत गंभीर है बताया जाता है कि गैस टैंकर में इतनी तेजी से गैस रिसाव हुआ था कि टोल प्लाजा के जनरेटर के चिंगारी से भयंकर आग लग गई थी इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ!!



