Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperक्राइम

इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में पंचायत के दौरान दोहरा हत्याकांड, दामाद ने सास और साले पर किया जानलेवा हमला

 

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में रविवार को पारिवारिक विवाद को लेकर चल रही पंचायत उस समय खूनखराबे में बदल गई, जब एक दामाद ने चाकू से हमला कर अपनी सास और साले की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल फैल गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी अफसर खान का अपनी पत्नी सायमा (24) से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के लोग गांव में पंचायत कर रहे थे। पंचायत के दौरान अचानक अफसर खान ने चाकू निकाल लिया और वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में उसकी सास आसमा (45) और साला आदिल (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि आरोपी ने अपनी पत्नी सायमा पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!