Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
क्राइमयूपी

पंचायत में दोहरे हत्याकांड का आरोपी दामाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर

सास-साले की चाकू से हत्या के बाद फरार चल रहा था आरोपी, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

 

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पंचायत के दौरान सास और साले की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा को मंगलवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई थी। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। आरोपी अफसर खान का अपनी 24 वर्षीय पत्नी सायमा से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग पंचायत में जुटे थे। तभी अचानक आरोपी ने चाकू निकालकर वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मौके पर तोड़ा दम सास और साले ने

हमले में उसकी 45 वर्षीय सास आसमा और 19 वर्षीय साला आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला

आरोपी ने अपनी पत्नी सायमा पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के बाद गांव में दहशत

इस वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर चलाई गोलियां

मंगलवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ आरोपी

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!