Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

भीषण गर्मी में सेवा का संदेश: श्रीवास्तव व शर्मा परिवार ने किया शरबत और प्रसाद वितरण

फतेहगंज पश्चिमी। ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शरबत एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

 

कस्बे के प्रसिद्ध अकेला आम वाले महाराज स्थल पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने श्रीवास्तव परिवार की ओर से शीतल शरबत वितरण कराया। इस दौरान राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में रामगोपाल श्रीवास्तव, निशांत श्रीवास्तव, कर्णिका श्रीवास्तव सहित समस्त श्रीवास्तव परिवार के सदस्य मौजूद रहे। परिवार के इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की।

वहीं दूसरी ओर शर्मा परिवार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हलवा-चना प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर अमन शर्मा, जयनारायण शर्मा, ममता शर्मा, कशिश शर्मा, अर्जुन शर्मा, मानसी शर्मा एवं डुग्गू शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।

 

सामाजिक एवं धार्मिक भावना से ओत-प्रोत इन आयोजनों ने लोगों को सेवा, सहयोग और परोपकार का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में ऐसे आयोजन न केवल राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!