Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को बारिश के साथ आए तेज आंधी तूफान से इलाका बदहाल हो गया।फतेहगंज-शाही रोड पर कई जगह पेड़ गिरने से यातयात बाधित हो गया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बारिश के साथ आए आंधी तूफान से जीवन अस्त व्यस्त हो गया।फतेहगंज-शाही रोड पर कस्बा में एक बैंकेट हॉल के पास एक पेड़ रोड पर गिर गया।गांव कुरतरा के सामने भी एक यूकेलिप्टस का पेड़ रोड पर गिर गया।पास में ही एक मंदिर परिसर में खड़ा नींव का पेड़ रोड पर गिर गया।कई जगह रोड पर पेड़ गिरने से यातयात बाधित हो गया।हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस ने स्थानीय लोगों से पेड़ कटवाकर बाधित यातयात सुचारू किया।राजश्री मेडिकल कालेज की बिल्डिंग में लगे सीसे टूटने की आवाज से उसमें मौजूद मरीज,तीमारदार, नर्सिंग स्टाफ भयभीत हो गया।पेड़ गिरने से कुरतरा से गांव सत्युइया को जाने पर मार्ग बाधित हो गया।कस्बा में एक बैंकेट हॉल की तीन मंजिल बिल्डिंग की दीवार गिरने से आस पास के लोग सहम गए।करीब 20 मिनट के आंधी तूफान में ही लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!