Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperलोकल न्यूज़

गौ सेवक की हत्या के विरोध में मथुरा जा रहे कार्यकर्ता एएनए कट पर रोके, पुलिस ने किया नजरबंद

आक्रोशित गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, थाना लाकर बाद में सभी को छोड़ा गया

 

फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को मथुरा में गौ तस्करी करके ले जा रहे गौ तस्करों के द्वारा ट्रक के पहिए से कुचलकर गौ सेवक बाबा फरसा वाले की हत्या के विरोध में स्थानीय मथुरा के लिए रवाना स्थानीय आक्रोशित गौ सेवक रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एएनए कट पर रोककर नजर बंद कर लिया।बाद में थाना लाकर उन्हें छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद संगठन के प्रमुख हेमंत गंगवार, जितेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मिश्रा,महिला जिलाध्यक्ष रामपुर अर्चना सिंह की अगुवाई में अमन सक्सेना,गौरव श्रीवास्तव, राकेश,राज ठाकुर,पवन कुमार ,विवेक मौर्य,अजय प्रजापति, मनीश ठाकुर,चमन मौर्य,सुरेश कुमार आदि रविवार को मथुरा के लिए करीब एक बजे रवाना हुए।लेकिन पहले से एएनए कट पर फॉर्स के साथ मौजूद थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने सभी को रोककर नजर बंद कर लिया।कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक जाने की जिद्दोजहित की।लेकिन फोर्स ने उन्हें जाने नहीं दिया।इस दौरान संगठन प्रमुख हेमंत गंगवार ने बताया गौ सेवक की हत्या करने वाले गौ तस्करों के खिलाफ जब तक पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए उनका एनकाउंटर नहीं करेगी।तब उनका आंदोलन जारी रहेगा।अभी पुलिस ने भले ही रोक लिया है।लेकिन कार्यकर्ता मथुरा पहुंचकर जरूर आरोपी तस्करों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया सभी कार्यकर्ताओं को रोककर थाना लाने के बाद छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!