Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउड़ान ग्लोबल स्कूलफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेश
Trending

उड़ान ग्लोबल स्कूल में इंटर-स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2 मई से

 

फतेहगंज पश्चिमी,बरेली। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उड़ान ग्लोबल स्कूल द्वारा प्रथम “उड़ान ग्लोबल इंटर-स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 2 मई से 3 मई 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें बरेली जनपद के विभिन्न विद्यालयों की बालक एवं बालिका टीमें प्रतिभाग करेंगी।

विद्यालय के चेयरपर्सन श्री रिज़वान अली अंसारी, डायरेक्टर अमित कुमार कौशिक एवं एकेडमिक डायरेक्टर सुमित शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ 2 मई को सुबह 8 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आई.एस.ए. के भूतपूर्व चेयरपर्सन श्री पीयूष अरोरा उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मैदान की व्यवस्था से लेकर खिलाड़ियों के ठहराव एवं अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और खेल के रोमांचक मुकाबलों का आनंद लें। इस आयोजन से न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!