Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paper

बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, सभी यात्री सुरक्षित

एक बड़ा हादसा होने से टल गया

 

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।

थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 12:50 बजे धनेटा शाही रोड पर ग्राम भिटौली नगला के पास एक बस (संख्या UP15JT1724) पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बस चालक जाहिद पुत्र समशुल हसन निवासी कस्बा आंवला ने बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं और वे अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!