कुम्हार चौक पर अतिक्रमण को लेकर सभासदों ने दी शिकायत
रोड निर्माण के बाद भी आधे रास्ते पर कब्जे का आरोप, ईओ व चेयरमैन ने कार्रवाई का दिया भरोसा


फतेहगंज पश्चिमी।कस्बा के कुम्हार चौक पर कई सभासदों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर को देकर रोड पर आसपास के लोगों के द्वारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत देने की मांग की है।जिस पर ईओ ने उन्हें भरोसा दिया है।
जानकारी के मुताबिक कुम्हार चौक पर रहने वाले दोनों समुदाय के लोग नगर पंचायत के द्वारा किए जा रहे रोड निर्माण के समय डिवाइडर बनने को लेकर आमने सामने आ गाए थे।विवाद के चलते डिवाइडर तो हटवाकर मामला तो शांत हो गया।इसके बाबजूद दूसरे समुदाय के सभासद शराफत हुसैन,तस्लीम, नसरीन, शबीना बी, डॉ मोइनुद्दीन आदि ने शुक्रवार को ईओ को एक शिकायती पत्र देकर कहा है।कुम्हार चौक पर दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा आधा रोड से अधिक जगह दुकानें आदि लगाकर अतिक्रमण कर लिया जाता है।जिससे बस्ती के लोगों को बहानों समेत निकलने में दिक्कत होती है।करीब 28 लाख से अधिक की लागत के रोड निर्माण के बाबजूद अतिक्रमण किया गया।बड़ी चिंता की बात होगी।इसीलिए रोड निर्माण के बाद रोड पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए।ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर और चेयरमैन इमराना बेगम ने शिकायत करने वाले सभासदों को रोड पर अतिक्रमण नहीं होने देने का भरोसा दिया है।


