Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का फतेहगंज पश्चिमी आगमन, पारदर्शिता और जनजागरूकता पर दिया जोर

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा स्थित नवीन गुप्ता के निज निवास पर उत्तर प्रदेश के माननीय राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का स्नेहिल एवं गरिमामय आगमन हुआ। उनके आगमन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरे वातावरण में उत्साह एवं सम्मान का माहौल देखने को मिला।

 

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक, जनहित एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। माननीय सूचना आयुक्त ने सूचना के अधिकार अधिनियम को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि शासन और प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आमजन को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार केवल कानून नहीं, बल्कि जनता को सशक्त बनाने का माध्यम है, जिसके जरिए लोग प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर सकते हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष बल दिया। उनके सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व से उपस्थित लोग काफी प्रभावित नजर आए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि माननीय आयुक्त जी के विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं और उनका मार्गदर्शन युवाओं एवं समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, नरेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, रिषभ गुप्ता, गौरव गुप्ता, पवन पांडेय एवं प्रफुल्ल रस्तोगी सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने माननीय सूचना आयुक्त के आगमन को सौभाग्यपूर्ण एवं यादगार पल बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!