ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमबॉलीवुडभक्तिमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

खेत में जुआ खेल रहे पांच लोग गिरफ्तार, ₹25 हजार नकद और ताश की गड्डी बरामद

फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹25 हजार की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13-जी के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ठिरिया खेतल स्थित वसीम के खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे पांच लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से ₹25,000 नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खेत में बैठकर जुआ खेल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुवीर पुत्र धनपाल सिंह निवासी मोहल्ला बिटौर, ताहिर पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला अंसारी, इरशाद पुत्र सुलेमान निवासी मोहल्ला सराय, एहसान पुत्र यामीन निवासी रस्तोगी भवन चौकी के सामने तथा तस्लीम पुत्र निसरत खां निवासी ग्राम ठिरिया खेतल, थाना फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार कुछ आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ अधिनियम एवं अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार सहित थाना फतेहगंज पश्चिमी की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!