Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशभक्तिमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

छत के रास्ते घर में घुसे चोर,जेवर-नकदी ले गए, 

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते एक घर में धावा बोलकर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात से मोहल्ले में सनसनी है।

 

जानकारी के अनुसार बसंत विहार कॉलोनी निवासी ताराचंद गंगवार मूल रूप से थाना शाही क्षेत्र के गांव हौसपुर के रहने वाले हैं। शनिवार को वह गांव गए थे। घर पर पत्नी मुन्नी देवी और बच्चे मौजूद थे। ताराचंद का मकान दो मंजिला है और बगल में अधूरा मकान बना है।

पीड़ित की बेटी सपना गंगवार ने बताया कि चोर पड़ोसी मकान की छत से चढ़कर आए। जीने के दरवाजे पर लगी जाली तोड़कर कुंडा खोला और नीचे उतर आए। कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के कान के झाले, चैन, अंगूठी, मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायजेब और करीब 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। रात करीब ढाई बजे आंख खुलने पर मुन्नी देवी ने बॉक्स का ताला टूटा देखा तो होश उड़ गए।

सूचना पर ताराचंद घर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।

 

सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है। अधूरे मकान की वजह से सुरक्षा में सेंध लगना माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!