Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperलोकल न्यूज़

फर्जी मुकदमें को निरस्त करने के निर्देश,कैबिनेट मंत्री नंदी ने एस एस पी बरेली को लिखा।

 

फतेहगंज पश्चिमी:- कस्बे के भाजपा नेता से जुड़े तोड़-फोड़ प्रकरण में कार्रवाई को लेकर नया मोड़ आ गया है। नगर व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान पर बिना नोटिस तोड़-फोड़ किए जाने और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के खिलाफ दर्ज कराए गए कथित फर्जी मुकदमों को जिलाधिकारी की जांच आख्या पर निरस्त कराने की मांग को एक प्रार्थना पत्र यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी इस संबंध में सौंपा गया था। मामले में कहा गया कि अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर द्वारा बिना पूर्व सूचना कार्रवाई की गई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी बरेली द्वारा गठित त्रिस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर इन मुकदमों को निरस्त कराने की मांग की गई थी प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने इस प्रार्थना-पत्र को संज्ञान में लेते हुए अपने कार्यालय से इसे पत्रांक के साथ अग्रेषित कर दिया है।
मंत्री द्वारा जारी पत्र के अनुसार उक्त प्रकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को भेजकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अजीत सिंह पाल राज्यमंत्री के पत्रों को संज्ञान लेकर पुलिस मुख्यालय लखनऊ से भी पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने फर्जी मुकदमें में कार्यवाही के संबंध में बरेली के पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और व्यापारी वर्ग में भी इस मुद्दे को लेकर रोष व्याप्त था। उधर विधान परिषद की समाजिक सद्भाव समिति ने प्रकरण से संबंधित सभी अधिकारियों को तलब कर 9 अप्रैल को समिति के समक्ष पेश होने के निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!