Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperबरेली उत्तर प्रदेश
Trending

झोलाछाप के गलत इलाज से युवक की मौत का आरोप, बिना जांच चढ़ाई ग्लूकोज बोतल 

कस्बे में झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत इलाज से 45 वर्षीय युवक की मौत

 

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत इलाज से 45 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपित झोलाछाप मौके से फरार हो गया। परिजनों में आक्रोश है, हालांकि देर रात तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई, जिससे कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले के समझौते की भी चर्चाएं हैं।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला सराय नई बस्ती निवासी यासीन (45) शनिवार को एक रिश्तेदारी से लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत हुई, जिस पर उन्होंने मोहल्ले में ही एक झोलाछाप डॉक्टर से दवा ली।

आरोप है कि डॉक्टर ने बिना बीपी या अन्य जांच किए ही यासीन को ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी। परिजनों का कहना है कि बोतल चढ़ने के बाद ही यासीन की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना के बाद लोगों की सलाह पर परिजन रविवार शाम यासीन को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे अजीम ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के आधार पर सिर में ग्लूकोज के प्रभाव और अधिक बीपी बढ़ने को मौत की वजह बताया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों द्वारा तहरीर न देने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सक्रिय झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!