धार्मिक स्थल के कैमरे तोड़ने का आरोप, शिकायत पर पुलिस कर रही जांच
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में एक नशेड़ी खुरापाती युवक ने धार्मिक स्थल के सीसी टीवी कैमरे तोड़ दिए।कमेटी के सदस्यों ने नशे में धुत होकर नमाज में भी दखल देने का आरोप लगाया है। नामजद दी गई तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
कस्बा निवासी शरीफ अहमद,शकील अहमद,मो तौफीक,फिरोज अहमद,सगीर,जमीर अहमद आदि समेत करीब दो दर्जन लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उनके समाज का ही एक युवक नशे धुत्त रहकर धार्मिक स्थल के पास खुरापात करता है।नमाज के समय नमाजियों के साथ अभद्रता करता है।बुधवार शाम को तो हद हो गई।उसने धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे ही तोड़ दिए।तोड़ते हुए कैमरे में कैद भी हो गया।बताया धार्मिक स्थल के पास मौजूद अपने मामा के घर नशेड़ी खुरापाती रहता है।कई बार शिकायत की युवक खुरपात बंद नहीं कर रहा है।कमेटी के सदस्यों की शिकायत पर यूपी 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।पुलिस को देखकर युवक फरार हो गया।शिकायत कर्ताओं की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक के छुट्टी जाने पर उनका कार्यभार देख रहे दरोगा अशोक कुमार ने बताया चौकी प्रभारी आदेश कुमार जांच पड़ताल कर रहे है।मामला सही जाने पर युवक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।




