Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

आगरा व्यापारी महासम्मेलन में बरेली का जलवा, अकरम खान समेत टीम सम्मानित”

फतेहगंज पश्चिमी _ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा आगरा के होटल ग्रैंड ट्री में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में बरेली जिले की टीम को व्यापारियों के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रदेश के करीब 50 जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह सम्मान प्रदेश नेतृत्व ने प्रदान किया।

सम्मेलन में बरेली उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अकरम खान, जिला महासचिव कमल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह समेत पुरी टीम सहित जिले में व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “व्यापारियों को जाति, धर्म, राजनीति और व्यक्तिगत आस्थाओं से ऊपर उठकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। बिजली की समस्याओं, व्यापारिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार तथा जटिल कर व्यवस्था के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का समय अब आ गया है।”

सम्मेलन में बरेली जिला अध्यक्ष अकरम खान, जिला महासचिव कमल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजेश दीवाकर, जावेद आलम सालमानी, प्रदीप गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!