बहेड़ी में गौकशी की घटना से मचा हड़कंप, हिंदू संगठनों में भारी रोष
इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया

बहेड़ी। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत किच्छा नदी स्थित बरगमा पुल के पास गौकशी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह के समय इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। शक होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो गौकशी की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल बहेड़ी
सानू गंगवार विभाग अध्यक्ष
अरविन्द दिवाकर जिला महामंत्री
भूपेंद्र गंगवार सनातन गो रक्षा दल
आकाश शर्मा सनातन गौ रक्षा दल रिंकू, सचिन मौर्या, सुधीर, अमन गंगवार, आकाश गंगवार
कमल ,आदर्श ,विनोद
घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी थाना शीशगढ़ पुलिस को दी।
सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ बहेड़ी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही सैंपल लेने के लिए डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है, वहीं प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की



