
फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को हाइवे के रहपुरा अंडरपास पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई।पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक थाना मीरगंज के गांव हुरहुरी निवासी ललित सक्सेना(38) रेलवे विभाग में प्राइवेट तौर पर नौकरी करते थे। वह शुक्रवार शाम को ड्यूटी खत्म करके टेंपो के द्वारा बरेली से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही टेंपो रहपुरा अंडरपास के पास पहुंचा पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में ललित सक्सेना गंभीर घायल और थाना मीरगंज के गांव मनकरा निवासी चेतराम ओवर ब्रिज से नीचे गिरकर चोटिल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस के द्वारा बरेली निजी अस्पताल भेज दिया। जहां रविवार को इलाज के दौरान ललित सक्सेना की मौत हो गई।पुलिस ने उनके शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया।वह अपने पीछे
पत्नी श्वेता सक्सेना सहित बेटा और बेटी को छोड़ गए।तीनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


