ब्रेन बियोन्ड बाउन्ड्रीज दो दिवसीय अन्र्तराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि) बरेली द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के आन्तरिकन गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा बैंक ऑफ बडौदा के सहयोग से दिनांक 10 एवं 11 जून 2020 को “ब्रेन बियोन्ड बाउन्ड्रीजः इंटीग्रेटिंग साइन्स, एजुकेशन एण्ड टैक्नोलॉजी’ दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के अंतिम दिवस समापन सत्र में आगंतुक अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन के मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल, माननीय विधायक कैंट, बरेली महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि.) बरेली के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), कोषाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल (चेयरमैन शैक्षिक उन्नयन समिति), सुधांश अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल, सम्मेलन के आयोजक सचिव डॉ. सुमित अग्रवाल, संयोजिका डॉ. सोनल अग्रवाल, समन्वयक डॉ. नीतू शर्मा द्वारा भी सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दी प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल ने सर्वप्रथम दो दिवसीय कार्यक्रम क रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होने ऐसे शैक्षणिक एवं शोभापरक आयोजनों को ज्ञान-विनिमय और नवाचार को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवेश पुस्तिका तथा डॉ. नीतू शर्मा एवं डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने महाविद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की सराहना की। महाविद्यालय के विषम सेमेस्टर में 75 प्रतिशत से अधिक अंब प्राप्त करने वाले विभिन्न विभागों के 21 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किन गया।
तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक पांरपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई सम्मेलन में अपने पेपर प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों, शोधार्थियो, छात्रों को प्रोत्साहन के रूप में विभिन्न श्रेणियों अन्तर्गत पुरस्कृत भी किया गया। वहीं महाविद्यालय की आई. क्यू.ए.सी. टीम को भी पुरस्कृत किया गया त उनके किये गये प्रयासो को भी सराहा गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में हमारे प्राचीन वेद पुराणों को वर्तमान शोध कार्य का आधार बता तथा परिवर्तन की आवश्यकता का पूरक भी बताया। शोध कार्य कराने हेतु भारत सरकार प्रयासरत है है त शोधार्थियों को वर्तमान में विभिन्न सुविधाएँ भी उपलब्ध करा रहीं है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने मुख्य अति आगन्तुको, प्रबन्ध समिति एवं महाविद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होने इस अन्र्तराष्ट्र सम्मेलन के आयोजन का अत्यन्त सार्थक, ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी बताते हुए आयोजकों को बधाई दी। संचालन जन्तु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा एवं समन्वयक डॉ. नीतू शर्मा द्वारा किया गया।
डॉ. विपुल मेहरोत्रा, डॉ. के. के. अग्रवाल, डॉ. ए. के. शर्मा, शोभित अग्रवाल, अजीत सिंह, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. नाजो बी, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. के. के. मेहरोत्रा, संचित कक्कड़ आदि उपस्थित रहें।



