रहपुरा अंडरपास पर एएनटीएफ का बड़ा एक्शन: 50 लाख की 320 किलो डोडा पोस्त बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

फतेहगंज पश्चिमी रहपुरा अंडरपास के पास से 50 लाख की डोडा पोस्त खेप बरामद, अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा!झारखंड से पंजाब सप्लाई के लिए लाई जा रही थी 320 किलो डोडा पोस्त, ट्रक व मोबाइल भी जब्त!
बरेली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बरेली यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक, चार मोबाइल फोन और 2,590 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि झारखंड से भारी मात्रा में डोडा पोस्त लाकर पंजाब में सप्लाई की जानी है। इसी सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के रहपुरा अंडरपास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि तस्करी का यह नेटवर्क झारखंड और बिहार से अवैध मादक पदार्थ लाकर पंजाब में खपाने का काम करता था।



