तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन घायल, एक की हालत नाजुक

फतेहगंज पश्चिमी । रविवार को अगरास–शंखा रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया, जहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी रजत किसी काम से बाइक द्वारा बरेली जा रहे थे। वहीं थाना भोजीपुरा के करखिया धौरा निवासी कलीम हुसैन अपने एक दोस्त के साथ बरेली से लौटकर शाही की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार अगरास–शंखा रोड स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पहुंचे, तभी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल बरेली के अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार रजत की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट नहीं आई और दोनों चालकों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।




