Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेश
Trending

अल्लाहगंज में भव्य आशीर्वाद समारोह, जन्मदिन की खुशियों के साथ सजी यादगार शाम

अल्लाहगंज। कस्बे में आयोजित भव्य एवं गरिमामयी आशीर्वाद समारोह ने सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक परंपराओं की सुंदर मिसाल पेश की। नगर के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित परिवार से जुड़े श्री रजत गुप्ता जी के सुपुत्र एवं सुपुत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

बताया गया कि बीती रात श्री रजत गुप्ता जी के दोनों बच्चों का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया, जिससे समारोह की खुशियां दोगुनी हो गईं। जन्मदिन और आशीर्वाद समारोह का यह अनूठा संगम पूरे आयोजन को और भी यादगार बना गया।

इस अवसर पर परिवार के बड़े सदस्य एवं भाई शुभम गुप्ता जी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालते हुए अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया। गुप्ता परिवार लंबे समय से क्षेत्र में अपनी सामाजिक सक्रियता, सरल स्वभाव और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी शामिल हुए। उनके साथ सवायजपुर विधायक श्री माधवेंद्र सिंह रानू भइया की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों ने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण चंद मिश्रा जी, श्री अजय यादव जी, श्री रमाकांत मिश्रा जी, श्री विनय शर्मा जी, श्री दिलीप गुप्ता जी तथा श्री पंकज गुप्ता जी सहित अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने परिवार के साथ आत्मीयता से समय बिताया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य एवं सुव्यवस्थित रहा। सजावट एवं उत्तम व्यवस्थाओं ने सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में पारिवारिक स्नेह, सामाजिक एकता और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

अतिथियों का किया गया विशेष सत्कार

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का गर्मजोशी से सम्मान किया गया। आगंतुकों को प्रेमपूर्वक स्वादिष्ट मिठाई एवं आकर्षक रिटर्न गिफ्ट भेंट कर विदा किया गया। इस आत्मीय आतिथ्य ने समारोह में शामिल लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी और सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!