Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperबरेली उत्तर प्रदेश
Trending

अब गांव-गांव पहुंचेगा सिविल डिफेंस, बरेली डीएम के बड़े निर्देश; जानें क्या है ऑपरेशन ब्लैकआउट एक्सरसाइज

बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नागरिक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए.

बरेली जिले में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि जनपद के सभी नगर निकायों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) इकाइयों के दायरे में शामिल किया जाए, ताकि आपदा या आपातकालीन स्थिति में प्रभावी ढंग से राहत और बचाव कार्य किए जा सकें.

ऑपरेशन ब्लैकआउट एक्सरसाइज

कार्यक्रम के दौरान 23 जनवरी 2026 को आयोजित ‘ऑपरेशन ब्लैकआउट एक्सरसाइज’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 97 वार्डनों और स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन प्रशासन का एक मजबूत सहयोगी है, जो विभिन्न आपात स्थितियों में अहम भूमिका निभाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!