Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

403 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी। नशे के सौदागरों के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने सोमवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनके कब्जे से कुल 403 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पहली कार्रवाई मे हाईवे स्थित रुकमपुर यात्री शेड सर्विस रोड पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया और मोहल्ला अंसारी निवासी हसनैन को 56 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हसनैन ने बताया कि वह पहले भी कभी-कभी स्मैक बेचने का काम करता था। पुलिस के अनुसार वह हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को स्मैक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने नखासा बाजार और रहपुरा अंडरपास क्षेत्र मे दबिश देकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए शबाब अहमद के पास से 37 ग्राम और आसिफ उर्फ गबदा के पास से 310 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एक ही आरोपी के पास से 310 ग्राम स्मैक मिलने से इलाके में नशे के कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। पूछताछ मे शबाब अहमद ने पुलिस को बताया कि वह आसिफ उर्फ गबदा से कथित तौर पर करीब 900 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक खरीदता था और इसे 1500 रुपये प्रति ग्राम तक बेचता था। वहीं आसिफ उर्फ गबदा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके पास बरामद स्मैक पहले से रखी हुई थी। जिसे बेचकर वह परिवार का खर्च चलाता था। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर स्मैक की खरीद-फरोख्त और आपसी कनेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामदगी के आधार पर तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!