Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

सरजू कट के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। शुक्रवार को सरजू कट के निकट हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव टिरिया खेतल निवासी लालाराम दिवाकर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह सरजू कट के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी बरेली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लालाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार किशनलाल राजपूत के साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद था, जो हादसे में बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उसी समय पीछे से कोई भारी वाहन आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!