Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

ओवरलोड और फाल्ट होने के कारण कई मोहल्लों में हुआ अंधेरा। गर्मी से लोग हुए बेहाल

फतेहगंज पश्चिमी _ बिजली के ओवरलोड एवं रोजाना फाल्ट के कारण कस्बे के कई मोहल्लों में हुआ अंधेरा, गर्मी से लोग हुए बेहाल। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला नई वस्ती वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर 7 मोहल्ला अंसारी एवं वार्ड नंबर 14 मोहल्ला अंसारी में लगातार कई दिनों से फाल्ट हो रहे हैं। ओवरलोड एवं फाल्ट के चलते कई मोहल्लों में अंधेरा होने के कारण चोरी चकारी का डर बना हुआ है। बिजली ना आने के कारण लोग गर्मी से बेहाल हैं।

आज सोमवार को सुबह ओवरलोड के चलते खंबे के लगे तार में इस पार्किंग होने एवं आग लगने के कारण तेज धुआं निकलने लगा और पटाखे जैसी आवाज होने लगी। कुछ ही देर में खंभे पर लगे तार पर स्पार्किंग होने के कारण तार टूट कर जमीन पर गिर गया जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। चेयरमैन इमराना बेगम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर खंबे पर लगे तार टूटने की सूचना दी। चेयरमैन की सूचना पर बिजली विभाग के उपकेंद्र फतेहगंज पश्चिमी एसडीओ अंकित द्विवेदी और जेई रमेश चन्द्र गौतम सूचना मिलने पर तत्काल बिजली विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर खंबे से टूटे बिजली के तार को जुड़वाया। इस मौके पर बिजली विभाग के आदिल मलिक, प्रवीन शर्मा, शब्बीर, काशीराम परमेंद्र, राकेश माहेश्वरी के साथ मोहल्ले के सभासद मौलाना अहसन अंसारी, सभासद शराफत हुसैन, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद डॉक्टर मोईन उद्दीन, सभासद यूनिस भाई, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, अकील अहमद, मोहम्मद आरिफ, तौफीक पेंटर, शानू, मोहम्मद रिजवान, शकील अहमद, हनीफ मंसूरी खिलाफत हुसैन, सरफराज मंसूरी आदि मोहल्ले वासीयों के साथ सभासद मौजूद रहे।

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने बिजली विभाग के अधिकारियों से खंबो पर 120 केवी के तार लगवाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!