Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशलोकल न्यूज़
Trending

धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव

फतेहगंज पश्चिमी । हाइवे पर मौजूद चित्रगुप्त धाम में रविवार को भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे अभिषेक एवं पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे आरती एवं भोग लगाया गया।इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। इसके अलावा बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार, व्यापारी नेता पवन सक्सेना, मेजर सुशील कुमार सक्सेना, राजेश सक्सेना, धीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन आशुतोष सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर अजय सक्सेना सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। संस्थापक महामंडलेश्वर डॉ. शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!