Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
टॉप न्यूज़

सर्वर डाउन होने के बाबजूद एसडीएम के निर्देश पर परेशान ग्राहकों को एजेंसी कर्मियों के द्वारा गैस सिलेंडर का वितरण किया गया।जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

 

फतेहगंज पश्चिमी।सर्वर डाउन होने के बाबजूद एसडीएम के निर्देश पर परेशान ग्राहकों को एजेंसी कर्मियों के द्वारा गैस सिलेंडर का वितरण किया गया।जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

बृहस्पतिवार को सर्वर नहीं चलने के कारण कस्बा की सुधा गैस एजेंसी पर ग्राहकों को गैस सिलेंडर वितरण नहीं किए गए थे।जिससे लोगों में रोष देखने को मिला।दो तीन घंटे लोगो ने हंगामा भी किया था।शिकायत मिलने पर शुक्रवार को एसडीएम आलोक कुमार सुधा गैस एजेंसी पहुंचे।अभिलेख और स्टॉक चेक किया।निरीक्षण के बाद नाराज ग्राहकों से बात की।प्रबंधक से बात करके गैस बुक जमा करने के बाद सर्वर डाउन होने के बाबजूद गैस सिलेंडर वितरण करने के निर्देश दिए।ग्राहकों ने फिर लाइन में लगकर गैस सिलेंडर खरीदे।गैस मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।प्रबंधक मोहन स्वरूप गंगवार ने बताया पहले से बुकिंग वाले ग्राहकों को गैस सिलेंडर वितरण किए गए है।गैस की कोई दिक्कत नहीं है।

 

बगैर बुकिंग के रिफिल जारी कस्बा की दूसरी एच पी गैस एजेंसी पर कस्बा की निर्मला गुप्ता ने बताया 18 जून 2025 से उन्होंने गैस बुकिंग नहीं कराई है।इसके बाबजूद जब वह शुक्रवार को गैस बुकिंग कराने और रिफिल लेनें गई।तब गैस एजेंसी संचालक ने उनसे कह दिया 4 दिन पहले आपकी रिफिल जारी हो गई।अब 22 दिन बाद गैस बुकिंग के बाद रिफिल मिलेगी।यह सुनकर वह भौचक रह गई।बाद में झिकझिक करने के बाद मायूस होकर बगैर रिफिल के ही घर लौट आई

। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया दोनो गैस एजेंसी के अभिलेख,स्टॉक का निरीक्षण करके गैस वितरण सुचारू करा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!