ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली
ट्रेन से गिरकर 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को दोपहर करीब 4 बजे रबर फैक्ट्री के गेट के सामने ट्रेन से गिरकर करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गया लाल पुत्र सोबरन, निवासी रामनगर, पोस्ट महोलिया, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गया लाल ट्रेन से नीचे गिर गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




