ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवक हुआ ठगी का शिकारयूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

रात में नकब लगाकर दो घरों में चोरी, 10 लाख के जेवरात-नकदी ले गए चोर

फतेहगंज पश्चिमी। इलाके के गांव खरगपुर में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर दो घरों को निशाना बनाया। चोर नकदी और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। दोनों पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गांव निवासी मनोज कुमार मजदूरी करने बाहर गए थे। घर में उनके बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे। बुधवार रात आधी रात के बाद चोर मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार की नकदी और करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

इसके बाद चोरों ने गांव के ही धनपाल के घर को निशाना बनाया। पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे और करीब 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

सुबह ग्रामीणों ने दीवार में नकब लगा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर बाहर काम कर रहे पीड़ित मनोज कुमार परिवार के साथ घर पहुंचे।

दोनों पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!