Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशखेलटॉप न्यूज़बरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

मिलक गन्ना समिति में तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा जागरूकता मेले का शुभारंभ, किसानों को बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

मिलक – आज दिनांक 8.7.2026 को सहकारी गन्ना विकास समिति मिलक में सामाजिक सुरक्षा बीमा एवं पेंशन योजना का क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र मिलक रामपुर के माध्यम से मिलक सहकारी गन्ना समिति में तीन दिवसीय जागरूकता मेले का शुभारंभ किया गया मेले का उद्घाटन माननीय श्री रजनीश कुमार पटेल चेयरमैन गन्ना समिति मिलक ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री के0 जी0 गौतम सचिव ने की और इस जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र से आए सम्मानित किसान भाइयों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार और बैंकों के माध्यम से किसान भाइयों को बताया गया कि संस्थागत वित्त विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का लाभ किसान भाइयों व उनके परिवारजन की पात्रता के अनुसार प्राप्त किया जा सकता है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जिसकी वार्षिक प्रीमियम 436 रुपए की प्रीमियम जमा करके ₹200000 तक की राशि से बीमित किया जाता है अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना डिजिटल बैंकिंग किसान क्रेडिट कार्ड प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई किसान भाइयों को बताया गया कि वे भारत सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ उठाएं ।

भारत सरकार व बैंकें किसान भाइयों के साथ पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है कार्यक्रम में उपस्थित क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र मिलक से आए केंद्र प्रबंधक आरिफ हुसैन , डीईओ आशीष कुमार व समिति के समस्त स्टाफ का उपस्थित कृषक भाइयों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!