Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमग्राम कुरतराटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

आदेश के बाद भी सरकारी जमीन से नहीं हटा अवैध कब्जा, ग्रामीणों में रोष 

फतेहगंज पश्चिमी।  एसडीएम के निर्देश के बावजूद गांव कुरतरा में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा पूरी तरह नहीं हटने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल ने बुलडोजर से कार्रवाई करने के बजाय कब्जेदार प्रधान से खुद सीसी तुड़वाकर खानापूर्ति कर दी।

 

जानकारी के अनुसार गांव कुरतरा निवासी डालचंद दिवाकर, भूपेंद्र गंगवार, जयदेव, चोखेलाल, नंदराम आदि ने एसडीएम मीरगंज से शिकायत कर गाटा संख्या 244 में खाद के गड्ढों की सरकारी जमीन पर प्रधान समेत कई लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा करने की बात कही थी। शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर चार दिन पहले नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह और सिमरन मथानिया मौके पर पहुंचे थे। मौका मुआयना के बाद दोनों ने लेखपाल हरीश गंगवार को दो दिन के अंदर अवैध कब्जा हटवाने के सख्त निर्देश दिए थे।

लेकिन लेखपाल ने बुलडोजर से कब्जा हटाने के बजाय कब्जेदार प्रधान सगीर हुसैन से खुद सीसी तोड़ने को कह दिया। प्रधान ने पांच दिन बीतने के बाद भी पूरी सीसी नहीं तोड़ी। जो सीसी तोड़ी गई उसका मलवा भी मौके पर ही पड़ा है। वहीं अन्य कब्जेदारों के निर्माण जस के तस खड़े हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की आधी-अधूरी कार्रवाई से सरकारी जमीन अब भी अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि बुलडोजर चलाकर पूरी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।अगर कार्यवाही नहीं की गई तो ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!