Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत

दो दिन पहले हाईवे पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से हुआ था घायल, परिवार में मचा कोहराम

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के ठिरिया खेतल गांव निवासी 52 वर्षीय लालाराम दिवाकर की सड़क हादसे में घायल होने के बाद सोमवार देर शाम बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार लालाराम दिवाकर शनिवार को स्थानीय कस्बे में स्थित बैंक से पैसे निकालकर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे बाईपास के पश्चिमी कट के पास बरेली की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा लगातार उपचार किया जा रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मृतक लालाराम दिवाकर अपने पीछे पत्नी जसोदा देवी, दो पुत्रियां रजनी और सीमा तथा दो पुत्र राहुल और हिमांशु को छोड़ गए हैं। लालाराम की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!