Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायत सैफनीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयूपीराजनीति

सैफनी नगर पंचायत घोटाला: चेयरमैन फैजान और ईओ पुष्पेंद्र राठौर को शासन का नोटिस

फतेहगंज पश्चिमी।रामपुर की नगर पंचायत सैफनी में चेयरमैन फैजान खान और तत्कालीन ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के द्वारा की गई अनियमिताओं के चलते सभासदों की शिकायत पर मुरादाबाद मंडल आयुक्त के द्वारा शासन को भेजी की जांच आख्या के मुताबिक स्थानीय नगर पंचायत के ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर और सैफनी चेयरमैन को शासन से कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रामपुर की नगर पंचायत सैफनी के सभासद चंद्रपाल आदि ने 19 जनवरी 2026 को मुरादाबाद मंडल के आयुक्त से नगर पंचायत के विकास कार्य आदि में चेयरमैन फैजान खान और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के द्वारा की गई अनियमिताओं को लेकर शिकायत की थी। आयुक्त के निर्देश पर बनी त्रिस्तरीय टीम के द्वारा स्थलीय जांच करने पर आरोप सही पाए गए थे।जिसकी रिपोर्ट आयुक्त ने 16 फरवर 2026 शासन को भेजी थी।जांच आख्या के अनुसार शासन के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल ने चेयरमैन फैजान,तत्कालीन ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर,लिपिक आदि कर्मियों के खिलाफ बताओ नोटिस जारी किया गया है।नोटिस का जवाब देने के बाद चेयरमैन के अधिकार सीज और ईओ का सस्पेंशन तय माना जा रहा है।ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर इस समय स्थानीय नगर पंचायत में तैनात है। यहां भी अतिक्रमण की गलत कार्यवाही के चलते उनका भाजपा नेता आशीष अग्रवाल से विवाद चल रहा है।त्रिस्तरीय जांच के बाद मामला शासन के पास विचाराधीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!