Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशभक्तियुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा

फतेहगंज पश्चिमी थाना को नगर में शिफ्ट कर नव निर्माण के लिए सिंचाई विभाग की भूमि के लंबित स्थानांतरण की स्वीकृति को लेकर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल डीजीपी से मिले।

फतेहगंज पश्चिमी नगर में बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री परिसर में स्थापित पुलिस थाना परिसर को नगर में स्थानांतरण कर रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन के समीप सिंचाई विभाग की जमीन पर निर्माण कराने के प्रस्ताव को नगर के भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं जिले की वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर एक प्रस्ताव तैयार कराया था। जिसे एस पी नार्थ मुकेश मिश्रा ने समस्त पत्रावली तैयार कराकर एस एस पी बरेली और जिलाधिकारी बरेली से प्रस्ताव स्वीकृति लेकर शासन को भेज दिया था। भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने पुराने थाने की जर्जर बिल्डिंग में पुलिस कर्मियों के रहने की उचित व्यवस्था न होने एवं उनको होने वाली परेशानियों का हवाला देकर भव्य पुलिस क्वाटर के साथ ऑफिस निर्माण का प्रस्ताव लखनऊ में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सौंपा था। लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से पुलिस विभाग को प्रस्तावित जमीन स्थांतरित नहीं हो पाई है जिसको लेकर भाजपा नेता ने लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा से भेंट की और जिलाधिकारी बरेली की स्वीकृति प्रस्तावित थाने के स्थानांतरण का मामला उठाया जिस पर पुलिस महानिदेशक ने भाजपा नेता को जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों के माध्यम थाने के नवनिर्माण का आश्वासन देकर नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं को जल्द पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!