Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पंचायत ने सड़कों से हटाये आवारा गौवंश 

फतेहगंज पश्चिमी। पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को देखते हुए नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी ने शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया। नगर पंचायत की टीम ने लोधी नगर चौराहे से कस्बे की ओर आने वाले मार्ग पर घूम रहे आवारा गौवंश को पकड़कर गौशाला भिजवाया। इससे कांवड़ मार्ग पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से कांवड़ यात्रियों के साथ ही राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत की टीम ने मार्ग पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर सुरक्षित तरीके से गौशाला पहुंचाया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हारून चौधरी व अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर गुजरते हैं।

ऐसे में मार्ग पर गोवंश के घूमने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कांवड़ यात्रियों और कस्बावासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर गोवंश को गौशाला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और जल्द ही बाकी गोवंश को भी पकड़कर गौशाला भेजा जाएगा, ताकि पवित्र श्रावण मास में शिव भक्तों और कस्बावासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े अन्य इंतजामों पर भी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!