Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उड़ान ग्लोबल पब्लिक स्कूलउत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

जन भागीदारी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अटल संकल्प पार्टी ने दिखाया बढ़ता जनाधार

फतेहगंज पश्चिमी _ अटल संकल्प पार्टी द्वारा आयोजित जन भागीदारी यात्रा रविवार को भारी उत्साह और जनसमर्थन के बीच संपन्न हुई। यात्रा में पार्टी की सक्रियता और बढ़ते जनाधार का प्रभावी प्रदर्शन किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि मौर्य एवं अन्य पार्टी नेताओं ने इसे जनसंपर्क, सामाजिक जागरूकता और लोक कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

जानकारी के अनुसार आज फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से अटल संकल्प पार्टी यात्रा का शुभारंभ हुआ, यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यात्रा टोल प्लाजा से शुरू होकर लोधी नगर चौराहे और कस्बे की में मार्केट होते हुए झुमका चौराहा, सीबीगंज, मिनी बाईपास, विपिन चौराहा, अभयपुर, रमियापुर, गोपालपुर, सोहरा, टिटौली, अगरास होते हुए विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। यात्रा का कई जगहों पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया,

और पार्टी नेताओं का अभिनंदन किया। यात्रा का समापन दोपहर 2 बजे फतेहगंज पश्चिमी उड़ान ग्लोबल स्कूल में आकर संपन्न हुआ।

 

यात्रा समापन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. योगेंद्र कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुनेंद्र कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपू, अनुसूचित युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवम कुमार एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि मौर्य, बरेली जिला अध्यक्ष सचिन गंगवार समेत अन्य पदाधिकारीयों एवं अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त कर जनसभा में पार्टी की नीतियों, संगठन के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। और कहा कि अटल संकल्प पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती देने और विकास, पारदर्शिता तथा सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि मौर्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन आभार व्यक्त किया।

और उन्होंने सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ आम जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा को बताने की बात कही।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, संगठन मंत्री अभिषेक सलाहकार दामोदर सिंह संगठन मंत्री अभिषेक,रामपुर जिला अध्यक्ष अवधेश मौर्य, बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष आकाश, जिला उपाध्यक्ष अनुज, विधानसभा सचिव कपिल, कस्बे के प्रमुख समाजसेवी अध्यापक रंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, शिवम वाल्मीकि, दीनानाथ कश्यप, सुंदर राजपूत, प्रदीप बाल्मीकि, जितेंद्र मौर्य, प्रवीन मौर्य, राज मौर्य, रामकिशोर मौर्य, शिवम मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कस्बे के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!