Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशलोकल न्यूज़विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा

यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

फतेहगंज पश्चिमी।कस्बे के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डा. डी.सी. वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों एवं अतिथियों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रबंधक रमन कुमार जायसवाल ने सभी मुख्य अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।विधायक डा. डी.सी. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और मेहनत, अनुशासन व लगन से छात्र अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, चक्रवीर सिंह, संजय चौहान, अजय सक्सेना, शिवम् शर्मा, कैलाश शर्मा, जसवीर सिंह, संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, सिंटू पाठक, अंकित भारद्वाज, के.सी. शर्मा एवं राजेश सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की भी कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन राहुल युद्धवंशी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!