उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयूपी पुलिसलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, साढ़े 4 लाख और जेवरात ले जाने का दावा
फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने उनसी निवासी एक युवक पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिता के अनुसार 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसमें आरोपी के एक रिश्तेदार और एक अज्ञात महिला ने भी सहयोग किया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटी घर में रखे प्लॉट बिक्री के 4.50 लाख रुपये नकद, सोने की चार चूड़ियां, एक मंगलसूत्र और एक अंगूठी भी साथ ले गई है।
पिता ने आरोपी पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



