तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा फतेहगंज पश्चिमी, भारत माता के जयघोष से गूंजा कस्बा

फतेहगंज। भाजपा ने फतेहगंज पश्चिमी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम और जय हिंद की जयघोष से पूरा कस्बा देश भक्ति के रंग में रंग गया यात्रा का शुभारंभ मीरगंज विधायक डॉ.डीसी वर्मा व तिरंगा यात्रा प्रभारी राहुल साहू ने किया ।फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक से यात्रा प्रारंभ होकर कस्बे के लोधी नगर चौराहा पर पहुंची लोगों ने जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोधी नगर चौराहे पर यात्रा का समापन किया गया।

विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हैं
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू , मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार, नयाब तहसीलदार अरविंद कुमार वीडीयो आशीष पाल , बीईओ भानु शंकर गंगवार, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, ममता गंगवार जिला महामंत्री सुरेश गंगवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, मेजर राम सिंह, पूर्व सैनिक सुनील सिंह, सभासद धर्मेंद्र कुमार उर्फ मोनू ठाकुर, अबोध सिंह, संदीप गुप्ता गौरव शर्मा, केपी राणा, जसवीर सिंह, बालेदीन पाल सहित कस्बे के विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य व थाना प्रभारी प्रवीन कुमार कस्बा चौकी प्रभारी आदेश कुमार पुलिस दल बल के साथ मौजूद रहे




