नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश, मारपीट कर दबाया गला, दी जान से मारने की धमकी
फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव सतुइया पट्टी निवासी महिला मीरा ने अपने ही परिवार के कुछ लोगो ने घर मे घुसकर मारपीट करने, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने तथा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि थाने मे शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नही की गई। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की तहरीर के अनुसार परिवार के रमेश, सोनी, परशुराम, अतुल, तुलसी, लौंग श्री के बच्चे उसके घर मे घुसकर शरारत करते हुए सामान का नुकसान करते थे। जब बच्चों को घर मे आने से रोका तो आरोपी रंजिश मानने लगे और आए दिन गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि 31 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे जब उसका पति काम पर गया हुआ था तभी आरोपी एकजुट होकर उसके घर मे घुस आए और घर से खींचकर सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही उसकी गर्दन पर पैर रखकर गला दबाने का प्रयास किया। घटना के दौरान उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ एक आरोपी परशुराम ने घर मे घुसकर नाबालिग के कपड़े उतारने का प्रयास किया। मां-बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता का कहना है कि घटना का वीडियो उसके मोबाइल फोन मे सुरक्षित है। उसका आरोप है कि घटना के बाद से वह लगातार थाना फतेहगंज पश्चिमी के चक्कर लगा रही है लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नही हुई। साथ ही आरोपी प्रशासनिक पहुंच का हवाला देकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। महिला ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



