प्रेस क्लब फतेहगंज पश्चिमी के पुलिस चौकी के पास जनता मार्केट स्थित नवस्थापित कार्यालय का शनिवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक एवं मुख्य अतिथि डॉ. डीसी वर्मा और मंचासीन अन्य अतिथियों ने फीता काटकर विधिवत् शुभारम्भ किया।

फतेहगंज पश्चिमी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने अपने विचार रखे।समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री मंजू कोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार, ब्लाक प्रमुख एवं मीरगंज से बसपा के संभावित प्रत्याशी संदेश कनौजिया, समाजसेवी-शायर एम. इश्त्याक खान, सपा प्रदेश प्रवक्ता साजिद खान आदि ने भी पत्रकारों को समाज का चौथा स्तंभ बताते हुए प्रेस क्लब के शुभारम्भ की बधाई दी और पत्रकारिता की निष्पक्षता और गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।


वरिष्ठ पत्रकार खेमपाल गंगवार ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान और कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया। कार्यक्रम में यूनिक मॉडल प्रबंधक रमन जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जितिन चौहान, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, अब्दुल कादिर खां, वसई प्रधान मुनीश गंगवार एड. आदि के साथ ही दो दर्जन से अधिक पत्रकारों की भी सक्रिय सहभागिता रही। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार (बीरु ) जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह भी प्रेस क्लब पर पहुंचीं और बधाई दी।




