सावन के पहले दिन 300 कांवरियों का जत्था महाकाल के लिए रवाना लोगो ने भव्य स्वागत कर दी विदाई

फतेहगंज पश्चिमी । सावन माह के प्रथम दिन फतेहगंज पश्चिमी और सीबीगंज से 300 कांवरियों का संयुक्त जत्था उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए रवाना हो गया।भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचकर अंग वस्त्र देकर कांवरियों का भव्य स्वागत करने के बाद हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
महंत शुभम अग्रवाल,हरीश गुप्ता ने बताया पिछले 18 वर्षों से लगातार जत्था मध्यप्रदेश के नर्मदा से जल भरकर करीब 160 किमी पैदल चलकर उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इस बार 19वें वर्ष में प्रवेश करते हुए सुबह 7 बजे महंत हरीश गुप्ता, शुभम अग्रवाल और मुकेश भारद्वाज के नेतृत्व में जत्था फतेहगंज पश्चिमी से रवाना हुआ।स्वागत के समय सिटी स्टेशन परिसर “बोल बम” और “जय महाकाल” के नारों से गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार यह जत्था 31 जुलाई को नर्मदा घाट से जल भरेगा और चार दिन की पैदल यात्रा कर 6 अगस्त को बाबा महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेगा।इस दौरान भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, मनोज भदौरिया, प्रशांत अग्रवाल, सर्वेश गुप्ता, अमन गुप्ता, राम गुप्ता, दीनानाथ सुमन, मयंक अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, विजय भारद्वाज, लकी, प्रशांत सक्सेना, सचिन रस्तोगी, सुरेंद्र पोरवाल, सुचित अग्रवाल, गौरव गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपाई और श्रद्धालु मौजूद रहे।




