Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
यूपी

मुरादाबाद में मेयर की बाउंड्री गिराने पर सियासी हलचल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

“बिना नोटिस एसडीएम द्वारा बाउंड्रीवाल गिराने का आरोप, 40 साल से भाजपा से जुड़े होने का किया जिक्र।”

 

मुरादाबाद। नगर निगम मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को लिखा गया एक पत्र इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मेयर ने पत्र के माध्यम से प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपने सम्मान की रक्षा की मांग की है।

मेयर विनोद अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि वह लगभग 15 वर्षों से मुरादाबाद के मेयर पद पर कार्यरत हैं और करीब 40 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उनकी जमीन पर बनी बाउंड्रीवाल को गिरा दिया गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। मेयर का कहना है कि यदि प्रशासन को किसी प्रकार की आपत्ति थी तो पहले उन्हें नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना चाहिए था।

पत्र में मेयर ने यह भी कहा कि की गई कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है, क्योंकि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका ही नहीं दिया गया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने और उनके मान-सम्मान की रक्षा करने की मांग की है।

मेयर के इस पत्र के सामने आने के बाद मुरादाबाद की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!