Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़देशबरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसलोकल न्यूज़

आंवला-अलीगंज मार्ग पर संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी

बरेली। आंवला-अलीगंज मार्ग स्थित मधुसूदन फैक्ट्री के पास गुरुवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र निवासी कौशल वर्मा के रूप में हुई है। शव के पास उसकी मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली।

 

परिजनों के अनुसार, कौशल वर्मा शिवालिक कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत थे और आंवला में किराये के मकान में रहते थे। वह बुधवार रात से घर नहीं लौटे थे, जिसके बाद गुरुवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

 

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!