Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशखेलटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़विधायक डॉ. डी.सी. वर्माशाही बरेली
Trending

एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान: ठिरिया खेतल के अंबेडकर पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण, विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने किया शुभारंभ

बरेली- उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के अंतर्गत रविवार को तहसील मीरगंज के ग्राम ठिरिया खेतल स्थित अंबेडकर पार्क में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. वर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला ने कहा, “वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति यदि लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल करे, तभी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पूर्ण होगा। पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और हर नागरिक को इस अभियान से जुड़कर हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।” कार्यक्रम में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख मीरगंज कृष्ण गोपाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख फतेहगंज पश्चिमी सत्येंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी, उड़ान ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राएं, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, कानूनगो, लेखपाल आदित्य गंगवार सहित अन्य लेखपाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र को हराभरा बनाने और जलवायु संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!