Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜क्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे से तोड़फोड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

फतेहगंज। कस्बा फतेहगंज के मोहल्ला अंसारी वार्ड 5 स्थित हुसैनी मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी मोईन अंसारी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार करके शांति भंग चालान कर दिया।

कस्बा के मोहल्ला अंसारी निवासी शरीफ अहमद द्वारा तीन दिन पहले दी गई तहरीर में बताया गया 7 जुलाई को आधी रात के बाद उनके मोहल्ला में मौजूद मस्जिद में लगे सीसी टीवी कैमरे को नशेड़ी मोइन अंसारी उर्फ गुड्डू ने डंडे से तोड़ दिया था।कैमरा तोड़ते समय खुरापाती कैद भी हो गया था।इसके अलावा वह नवाज़ियों के साथ अभद्रता भी करता है। इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को भी दी गई थी।लेकिन खुरापाती फरार हो गया था। शिकायत परिजनों से करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शनिवार को आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार करने के बाद शांति भंग में चालान कर दिया। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!