Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

यौमे आशूरा पर अकीदत से निकला ताजिया जुलूस, पुलिस-विद्युत विभाग सम्मानित

फतेहगंज पश्चिमी। में शुक्रवार को 10 मोहर्रम यौमे आशूरा पर ताजिया जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। दोपहर बाद सभी ताजिये पुराना कपड़ा बाजार में एकत्र होकर पारंपरिक मार्ग से रवाना हुए। कुरतरा, ठिरिया खेतल के साथ अगरास, सोरहा, रुकुमपुर, माधौपुर, धनतिया, इस्लामनगर, रसूला आदि गांवों के ताजिये भी एएनए रोड स्थित कर्बला पहुंचे।

 

सुरक्षा के लिए पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को वैकल्पिक मार्ग पहले ही जारी कर दिए गए थे। 9वीं मोहर्रम की रात इमामबाड़ों और गलियों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। जुलूस मार्ग में अकीदतमंदों ने शर्बत-पानी के लंगर लगाए।

शांतिपूर्ण आयोजन पर हुसैनी कमेटी ने थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार, एसआई गंगाधर व पुलिस टीम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए जेई को भी सम्मान दिया गया। इस दौरान एडवोकेट इमरान अंसारी, सरफराज अंसारी, सदर इरशाद हुसैन सहित कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!