Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया शरबत, लोगों ने सराहा सेवा भाव

फतेहगंज पश्चिमी। बढ़ती गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से कस्बे में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए भारद्वाज स्वीट्स एवं नारायण मेडिकल स्टोर की ओर से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों तथा बाजार आने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और आयोजनकर्ताओं के सेवा भाव की सराहना की। गर्मी से परेशान राहगीरों को जब ठंडा शरबत मिला तो उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।

शरबत वितरण कार्यक्रम में सुभाष भारद्वाज, अमर भारद्वाज, अजय भारद्वाज, राजदीप गंगवार, नरेश राजपूत एवं हरीश गंगवार सहित कई लोगों ने सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने के लिए भी जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!