Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में रविवार शाम एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक नेशनल हाईवे स्थित उनासी चौराहे के पास पूर्व सैनिक सुनील सिंह के ढाबे पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ आर्मी अधिकारी कर्नल पुरुषोत्तम सिंह एवं वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन डॉ. आरके भारद्वाज का संरक्षण रहा। बैठक के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक की शुरुआत में उपस्थित पूर्व सैनिकों और अधिकारियों ने अपने दिवंगत साथियों रिटायर्ड सैनिक हरवर्धन सिंह और चंद्रपाल मौर्य के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया।

इसके बाद वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन डॉ. आरके भारद्वाज, पूर्व रिटायर्ड आर्मी अधिकारी वीपी सिंह, प्रेमपाल सिंह गंगवार, गंगाराम सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों को लेकर काफी गहमागहमी रही। कुछ सदस्यों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को मनोनीत करने की मांग भी उठाई, जिससे हल्की नोकझोंक की स्थिति बन गई। इस पर कैप्टन डॉ. आरके भारद्वाज ने सभी सदस्यों को अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

अंत में सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक सुनील सिंह को अध्यक्ष तथा पूर्व सैनिक प्रवीण सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में सूबेदार मेजर राम सिंह, धीरेंद्र पाल सिंह, हरिराज सिंह, खेम बहादुर सिंह, मुनेश सिंह, तुलाराम मौर्य, इरशाद खान, जोगिंदर सिंह, प्रेमपाल सिंह गंगवार, सुनील सिंह, विनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!